कानपुर, दिसम्बर 5 -- कानपुर, संवाददाता। अनवरगंज में शातिर ने खुद को फौजी बताकर पहले कारोबारी को झांसे में लिया, फिर बैग का आर्डर देकर एक लाख की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दलेलपुरवा निवासी मो़ उमैर स्कूल बैग का कारोबार करते हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक, हाल ही में उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने खुद को आर्मी का कर्मचारी बताते हुए बच्चों को डोनेशन के लिए 60 पीस बैग खरीदने की बात कही। बैग की फोटो व्हाट्सएप पर भेजने के बाद उसने करीब 16 हजार का आर्डर दिया। सरकारी भुगतान की बात कहते हुए उसने यूपीआई स्कैनर नहीं बल्कि अकाउंट नंबर भेजने को कहा। खाता संख्या भेजने के बाद शातिर ने ज्यादा भुगतान का फर्जी मैसेज भेज जाल में फंसाया। पहली बार में 6 की जगह 60 हजार का फर्जी मैसेज भेजा... इसी तरह कई बार में वह रिफंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.