सीवान, मार्च 30 -- हुसैनगंज। प्रखंड के बड़रम पंचायत के पूर्व मुखिया रहे शहीद संत आत्मा राम की 19 वीं पुण्यतिथि शनिवार को उने गांव में मनाई गई। उनकी पुण्यतिथि पर जिले एवं प्रखंड से आये लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर जिला पार्षद पत्नी अनीता देवी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके स्वर्गीय पति हमेशा दलितों, पिछड़ों व दबे-कुचलों के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे थे। उन्होंने अपना जीवन मानव व समाज सेवा में समर्पित कर दिया था। फ़िलहाल मैं अपने पति के सपनों को साकार कर रहीं हूं। श्रद्धांजलि देने वालों में जदयू नेता जिशु सिंह,भाजपा नेता मनोज सिंह, इन्द्र देव पटेल, जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह, लाल बाबू कुशवाहा, मुर्तुजा कौसर, राहुल कुशवाहा, जय कुशवाह, नन्हे पांडे, राकेश बिहारी सिंह, विश्वकर्मा पटेल, जेपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.