मैनपुरी, जनवरी 19 -- 14 अगस्त 1942 को आंदोलन कर बेवर थाना पर झंडा फहराने के दौरान तीन शहीदों की याद में लगने वाला शहीद मेला की तैयारियां जोरों पर हैं। मेला में बड़ी संख्या में आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। 23 जनवरी को शहीद मेला का शुभारंभ किया जाएगा। वर्ष 1942 की आजादी की क्रांति की ज्वाला बेवर में खूब देखने को मिली थी। कस्बा के तीन शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी, सीताराम गुप्ता व कृष्ण कुमार मिश्र ने अपनी शहादत दी थी। इन्हीं वीर शहीदों की याद में शहीद जमुना प्रसाद त्रिपाठी के पुत्र जगदीश नारायण त्रिपाठी ने वर्ष 1972 में शहीद मेला की शुरूआत कराई थी। अब यह मेला नुमाइश का रूप ले चुका है। मेला प्रबंधक राज त्रिपाठी ने बताया कि मेला में दुकानदारों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। वहीं तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 23 ज...