सिमडेगा, फरवरी 2 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मदरसा फैजुररजा के मोहतमिम मौलाना रौशनुल कादरी ने कहा कि शब-ए-बरात आस्था और भक्ति का पर्व है। उल्‍लेखनीय है कि जिले में शबे बरात का पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि शबे बरात उर्दू माह शाबान की 14 तारीख को मनाया जाता है। यह महीना बरकत और रहमत वाला होता है। उन्होंने कहा कि इस रात में साल भर के गुनाहों का पश्चाताप करते हुए अपने रब से माफी मांगी जाती है। वहीं शेष जीवन में सादगी, परोपकार, नेक राह पर चलकर जिंदगी गुजारने की दुआ अल्लाह से मांगी जाती है। मौलाना कादरी ने कहा कि इस रात में पूरे साल की रोजी-रोटी तथा घटित होने वाली घटनाओं का भी निर्धारण किया जाता है। इस रात में लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर उनकी मुक्ति की दुआएं मांगते हैं। उन्होंने कहा कि पूरी रात जगकर इबादत ...