रांची, नवम्बर 17 -- रांची। डोरंडा के रहने वाले मो कलाम के कार्यालय का शटर तोड़कर चोरों ने नगदी समेत कई सामान चुराकर फरार हो गए। मो कलाम ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कलाम ने पुलिस को बताया कि उनका कार्यालय डोरंडा कुम्हार टोली में है। 15 नवंबर की रात एक चोर उनके कार्यालय का शटर का ताला तोड़कर घुसा और ड्रॉवर में रखे 12 हजार नगदी, कंप्यूटर व प्रिंटर समेत अन्य चीजें चुराकर फरार हो गया। चोरों ने उनके कई सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...