देहरादून, मार्च 17 -- मातावाला बाग में व्यायामशाला को तोड़ने के खिलाफ कुश्ती के अखाड़े से जुड़े युवाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले में कई खिलाड़ी भी मौजूद थे। इनका आरोप है कि बगैर जानकारी में दिए यह कार्रवाई की गई। साथ ही यहां मौजूद मंदिर को भी ध्वस्त कर दिया गया। प्रदर्शन करने वालों का कहना है कि व्यायामशाला में खिलाड़ियों का सामान भी रखा था, वह भी तोड़फोड़ में गायब कर दिया गया। प्रदर्शन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात की। जिलाधिकारी ने मामले में एसएसपी कार्रवाई के लिए लिखा है। प्रदर्शन करने वालों में विनोद गोयल, अमन स्वेडिया, अमित गोयल, संजय, भुवन सिंघल, रामकुमार गुप्ता, निर्भय शर्मा शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.