गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- गाजीपुर, संवाददाता। परियोजना अधिकारी डूडा ने पीएम स्वनिधि योजना के तहत बताया कि सभी नगर पालिका परिषद या नगर पंचायत परिषद में योजना का विस्तार भारत सरकार द्वारा कर दिया गया है। इस योजना के तहत नगर निकायों में व्यापार करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स को प्रथम ऋण की धनराशि 15000 रूपया, द्वितीय ऋण की धनराशि 25000 रूपया, तृतीय ऋण की धनराशि 50000 हजार रूपया के साथ ही अंतिम ऋण प्राप्त करने के बाद क्रेडिट कार्ड से लाभांवित किया जाएगा। शहरी क्षेत्र में आकर व्यापार करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स को योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए नगर पालिका कार्यालय से सम्पर्क अथवा कार्यालय जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा में आकर आवेदन करना अनिवार्य है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.