मधेपुरा, फरवरी 10 -- घैलाढ़। प्रखंड में कार्यरत इंदिरा आवास सहायकों को बीते सात महीने से वेतन नहीं मिला है, जिससे उनमें भारी रोष व्याप्त है। वेतन भुगतान नहीं होने के कारण सहायकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरा आवास सहायकों का कहना है कि वे नियमित रूप से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में कार्य कर रहे हैं, बावजूद इसके समय पर मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई सहायकों ने बताया कि वेतन नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है और बच्चों की पढ़ाई तक प्रभावित हो रही है।सहायकों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से कई बार वेतन भुगतान की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इसको लेकर सहायकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द वेतन भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...