बरेली, फरवरी 16 -- कृष्ण भक्त युवती की वृंदावन में शादी हुई तो वह बहुत खुश थी लेकिन शादी के बाद पति उसे दिल्ली ले गया और दहेज की खातिर प्रताड़ित कर सपने तोड़ दिए। मामले में थाना बारादरी में पति समेत वार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संजयनगर की रहने वाली देवकी ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल 2025 को उनकी शादी वृंदावन में राहुल शर्मा से हुई, जो अब दिल्ली के उत्तमनगर में रहता है। वह कृष्ण भक्त हैं और दीक्षा ले रखी है, जिसके चलते वृंदावन में शादी होने को लेकर बहुत खुश थीं। शादी से पूर्व राहुल ने उन्हें वृंदावन में ही रहने को कहा। मगर शादी के बाद राहुल उन्हें दिल्ली ले गया और करीब 13 दिन तक अपने साथ रखा। वहां प्रतिदिन राहुल शराब पीकर उनसे मारपीट करता था। विरोध पर सास लक्ष्मी शर्मा, ससुर अशोक शर्मा और ननद हर्षिता ने भी प्रताड़ित करना शुरू कर...