ललितपुर, जनवरी 29 -- ललितपुर। शहर स्थित नृसिंह बस्ती स्थित एक विवाह घर में आयोजित सकल हिन्दू समाज ने एक विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने कहा कि विश्व में केवल भारत को ही मां का दर्जा मिला है। भगवान राम ने शबरी के जूठे बेर खाए और जटायु का अंतिम संस्कार भी किया था। प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वर्तमान में हिन्दू समाज के सामने कई चुनौतियों पर प्रकाश डाला। ''लव जिहाद'' को पहली चुनौती बताते हुए इसके प्रति जनजागरण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कश्मीर में हुई घटनाओं का जिक्र किया और ''लैंड जिहाद'' तथा घुसपैठियों को राजनीतिक दलों की ओर से प्रमाण पत्र दिए जाने की समस्या पर भी विचार करने को कहा। उन्होंने धर्मांतरण को तीसरी और जनसंख्या असंतुलन को चौथी प्रमुख समस्या बताय...