अमरोहा, फरवरी 16 -- मंडी धनौरा। ससुरालियों ने विवाहिता संग मारपीट कर दी। पीड़िता ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव पहाड़पुर इनायत निवासी श्रीमान सिंह ने गांव में ही मेडिकल स्टोर चलाने वाले रोहित पुत्र जगदीश निवासी गांव मुंदापुर थाना चांदपुर जिला बिजनौर के साथ दिसंबर 2025 में अपनी बेटी वर्षा की शादी की थी। वर्षा का आरोप है कि बीते शुक्रवार को पति रोहित समेत ससुराल पक्ष के मूर्ति, सुंदर, नरेश व रूबी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस स्तर पर शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक बालेंद्र कुमार ने मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...