लखीसराय, जून 27 -- लखीसराय, ए.प्र.। कबैया थाना क्षेत्र के नया बाजार दालपट्टी निवासी विवेक राज ने थाना में लिखित आवेदन देकर छह लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज और लूटपाट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बताया कि 22 जून 2025 की शाम करीब 6 बजे उनकी पत्नी ज्योति राज समेत रौशन कुमार उर्फ गुड्डू, शाहिल उर्फ लालू, अमित कुमार, आरती कुमारी व निशा कुमारी अचानक घर में घुस आए और उनके माता-पिता के साथ मारपीट करने लगे।विवेक का कहना है कि आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की और अलमारी से तीन लाख रुपये नकद एवं करीब 60 ग्राम सोने के जेवरात ले लिए। घटना के वक्त वह घर पर मौजूद नहीं थे। मामले को लेकर काबेया थाना अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.