झांसी, मार्च 31 -- झांसी (बंगरा), संवाददाता बंगरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनेव में उपजिलाधिकारी और चकबंदी अधिकारियों ने ग्रामीणों संग अहम बैठक की। जिसमें चकबंदी प्रक्रिया के बारे में बताया। वहीं किसी ने इसका विरोध किया तो कुछ ने समर्थन। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय सिंह ने की। उन्होंने चकबंदी योजना से संबंधित ग्रामीणों से वार्ता की। जिसमें सभी किसानों की समस्याओं को सुना गया। एसडीएम ने कहा कि गांव में खेतों का एकीकरण, चक्रसर्जन, पर्चा वितरण सहित अन्य कार्य प्राथमिकता में होने हैं। जिसमें किसानों से आपत्तियां दर्ज की गई। कुछ ने चकबंदी योजना का विरोध किया तो कुछ ने समर्थन किया। सभी किसानों की समस्याओं को सुनने के बाद सहायक चकबंदी अधिकारी ने आपत्तियों का निस्तारण करने को कहा। इस दौरान कानूनगो सियाराम वर्मा, लेखपाल पिंक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.