मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 17 -- कांटी। कुशी हरपुर रमणी में बुधवार को विधायक ई. अजीत कुमार ने अग्निपीड़ित बसावन महतो को 12 हजार का चेक दिया। विधायक ने कहा कि जनता के सुख-दुख में वे हमेशा साथ रहे हैं और आगे भी रहेंगे। इस मौके पर सीओ पिंटू कुमार, पूर्व मुखिया नंदकिशोर सिंह, शिवेंद्र ठाकुर, हरदेव ठाकुर, रजनीश कुमार, मुकेश ठाकुर, राजस्व कर्मचारी प्रवीण कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...