कानपुर, जनवरी 2 -- किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी की चाची के निधन पर गुरूवार को कानपुर सांसद रमेश अवस्थी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बाईपास स्थित घर पर आकर शोक संवेदना व्यक्त की। कानपुर किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी की चाची श्यामा त्रिवेदी का निधन मंगलवार की रात में हो गया था। बुधवार को उनका क्रिया कर्म मूसानगर के हलिया घाट पर किया गया था। गुरूवार को कानपुर सांसद रमेश अवस्थी व पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बस स्टाप स्थित मिल में दुखी परिवार को ढाढस बंधाया और विधायक से बातचीत कर उन्हें संत्वना दी। इस मौके पर गोविन्द मिश्र, बबलू त्रिवेदी, संजय त्रिवेदी, अक्षम त्रिवेदी, नीरज पाण्डेय व कल्लू चौरसिया आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...