पिथौरागढ़, अप्रैल 13 -- अस्कोट। कांग्रेस ने विधायक चुफाल के बयान को सरकार की कार्यप्रणाली से जोड़कर हमला बोला है। रविवार को प्रदेश सचिव प्रदीप पाल ने बयान जारी कर कहा कि सरकार, विकास की झूठी तस्वीर जनता को दिखा रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान धामी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार में से एक है। कहा कि सभी विभागों में सुनयोजित तरीके से भ्रष्टाचार हो रहा है। यहां तक जनता को इस तरह से डराया गया है कि कोई सरकार या भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करता। कहा कि अगर कोई बोलता भी है तो उसे अलग-अलग तरह से प्रताड़ित किया जाता है। पाल ने कहा कि बीते दिनों विधायक चुफाल ने प्रेसवार्ता कर अपने बयानों से इसे सच साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक का बयान सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.