लखनऊ, फरवरी 6 -- लखनऊ, संवाददाता। अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने नौ फरवरी को एक बार फिर विधानसभा मार्च का ऐलान किया है। मार्च में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी तादात में आशा कर्मी शामिल होंगी। इस मार्च में बिहार काराकाट से भाकपा (माले) सांसद राजाराम भी शमिल होंगे। यूनियन की जिलाध्यक्ष कमला गौतम ने बताया कि प्रदेश की आशा कर्मी 54 दिनों से हड़ताल पर हैं। लोकतांत्रिक तरीकों से आंदोलन के माध्यम से अपनी मांगों को उठा रही हैं। सरकार ने 23 दिसम्बर को एक औपचारिक वार्ता कर सवालों को हल करने के लिए त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने का भरोसा दिलाया था, लेकिन सरकार ने वादा खिलाफी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.