जौनपुर, फरवरी 10 -- खुटहन(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। प्राथमिक विद्यालय गोसाईंपुर के कार्यालय और कक्षा कक्ष के कमरे का ताला काटकर चोर दो सरकारी टैबलेट, चार्जर और कुर्सियां उठा ले गए। घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह होने पर प्रधानाध्यापक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। प्रधानाध्यापक प्रेम चंद यादव ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह सोमवार को तीन बजे बच्चों की छुट्टी होने के बाद विद्यालय में ताला बंद कर घर चला गया। सुबह जब स्कूल पहुंचा तो कार्यालय का ताला टूटा हुआ मिला। भीतर देखा तो दो टैबलेट, चार्जर व पांच कुर्सियां नदारत थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...