पटना, जनवरी 15 -- आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक 2025 में नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) और हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से साइबर अपराध से संबंधित करीब 25 लाख ऑनलाइन शिकायत मिली। इनमें वित्तीय ठगी से संबंधित 1.10 लाख मामले थे। इसके अलावा सोशल मीडिया व अन्य साइबर अपराध से संबंधित कुल 24.10 हजार से अधिक शिकायत प्राप्त हुई। अन्य मामलों में पीड़ितों को आवश्यक सुझाव व सहायता दी गयी। ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लन ने बताया कि एनसीआरपी या हेल्पलाइन नंबर 1930 के माध्यम से लगातार साइबर ठगी से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। इन शिकायतों को दर्ज कर कार्रवाई हो रही है। 2025 में साइबर ठगी के मामलों में 106.30 करोड़ से अधिक की राशि संदिग्ध खातों में ही होल्ड कराई गयी। साइबर थानों ने करीब आठ करोड़ रुपये की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.