मेरठ, दिसम्बर 7 -- चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय वालीबॉल पुरुष प्रतियोगिता का समापन मेरठ कॉलेज के स्पोर्ट्स एरिना में संपन्न हुआ। समारोह में महाविद्यालय के अवैतनिक सचिव विवेक गर्ग मुख्य अतिथि रहे। आयोजन सचिव प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 25 टीमों की प्रविष्टियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 19 टीमों ने सक्रिय प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन लीग मैच में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, एएस पीजी कॉलेज मवाना, केडी कॉलेज मवाना तथा एनसीपीई कॉलेज नोएडा इत्यादि की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी कैंपस, द्वितीय स्थान केडी कॉलेज मवाना तथा तृतीय स्थान एएस कॉलेज मवाना ने प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. अशोक कुमार अग्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.