फतेहपुर, फरवरी 13 -- अमौली। क्षेत्र के परम शक्ति प्रताप सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गोविंदपुर बिलारी में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी लवकुश कुमार मिश्रा रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं छात्राओं ने रामलीला का भी मंचन किया। जिसकी लोगों ने सराहना की। कार्यक्रम संचालक ऋषि मिश्रा, शिवम त्रिपाठी, विजय, अमित, रामगोपाल, आशीष, अर्चना, ईशी, साक्षी सिंह, साक्षी पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...