हजारीबाग, फरवरी 7 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के कारीमाटी गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गुप्ता एंपोरियम के कृष्णा गुप्ता और कुणाल कुमार ने बरही के कारीमाटी गांव में वंचित परिवारों के बीच साड़ी और गर्म कपड़ा का वितरण किया गया। वस्त्र वितरण करते हुए कृष्णा गुप्ता ने कहा कि समाज के समर्थ लोगों को सामाजिक सेवा में आगे आना चाहिए ताकि समाज में कोई अभावग्रस्त नहीं हो। कई ऐसे वंचित परिवार हैं जिन्हें रात में ठंड गुजारने के लिए कंबल तक नहीं है। ऐसे लोगों की सेवा हर समर्थ लोगों को करना चाहिए। वस्त्र वितरण कार्यक्रम में क्षेत्र सेवा प्रमुख त्रिवेणी साव, कृष्णा प्रजापति एवं धर्मेंद्र गुप्ता समेत अनेक लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.