पटना, जनवरी 4 -- लोजपा (रा) का अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती की पूर्व संध्या पर 23 जनवरी को पटना में समारोह आयोजित करेगा। पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यानंद शर्मा, अनिल कुमार पासवान, प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शंकर शर्मा, उप संगठन मंत्री ललन तांती आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...