रांची, नवम्बर 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को संविधान दिवस समारोह में प्राचार्य और रांची विश्वविद्यालय के अतिथियों ने भारतीय संविधान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान सिर्फ देश की शासन-प्रणाली का ढांचा नहीं है, बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है, जो हर नागरिक को अधिकार, सम्मान और सुरक्षा प्रदान करता है। आरयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. सुदेश कुमार साहू ने कहा कि यह दिन हमें याद दिलाता है कि हमारे संविधान में निहित मूल्य न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व हमारे राष्ट्र की पहचान हैं। वहीं, डीन मानविकी प्रो. अर्चना कुमारी दुबे ने संविधान को विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधानों में से एक बताते हुए कहा कि इसका मूल्य केवल इसकी विशालता में नहीं है, बल्कि इसकी विचारधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.