बलिया, फरवरी 6 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा को धरातल पर मजबूत बनाने के सम्बंध में कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए हैं। प्रधानाचार्यों के साथ बैठक में सीडीओ ने कहा है कि लैब केवल शो-पीस बनकर न रहें। इनका नियमित उपयोग हो, यह सुनिश्चित करना होगा। व्यावसायिक शिक्षा के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपये की शिक्षण सामग्री 25 फरवरी तक सभी संबंधित विद्यालयों में पहुंच जाएगी। इन लैब के माध्यम से मुख्य रूप से आईटी, डेटा एंट्री और रिटेल सर्विस जैसे रोजगारपरक क्षेत्रों में छात्रों को विधिवत ट्रेनिंग दी जाएगी। सीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यावसायिक लैब का संचालन प्रधानाचार्य अपने स्तर से सुनिश्चित करें। सभी चयनित लैब में वॉल पैनलिंग का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं ताक...