देहरादून, जनवरी 30 -- रुड़की। भगवानपुर क्षेत्र के लाम ग्रांट गांव में हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। मतगणना परिणामों में बेबी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 400 मतों के अंतर से पराजित कर जीत दर्ज की। जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुरक्षित बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...