मिर्जापुर, जनवरी 12 -- मिर्जापुर। हरियाणा के फरीदाबाद में 7 से से 11 जनवरी,रविवार को सम्पन्न हुए 34 वीं राष्ट्रीय सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एवं मास्टर बेंच प्रेस (पावरलिफ्टिंग) चैंपियनशिप में मिर्जापुर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए तीन सिल्वर व एक ब्रांज मेडल सहित कुल पांच मेडल जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने दमदार खेल का अहसास कराया। कोच कमलापति त्रिपाठी के निर्देशन में सब जूनियर 47 किग्रा भार वर्ग में सिटी ब्लाक के जसोवर निवासी साइकिल मैकेनिक राम प्रसाद यादव की पुत्री ज्योति यादव ने 47.5 किग्रा भार उठाकर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का दूसरा सिल्वर मेडल चुनार क्षेत्र के बसाढ़ी गांव के रामफरेस पहलवान की बेटी ज्योति सिंह ने ओपन 63 किग्रा भार वर्ग में शानदार खेल के बल पर 85 किलो व 100 किग्रा भार वर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.