अयोध्या, दिसम्बर 27 -- गोसाईगंज, संवाददाता। अयोध्या- अंबेडकर नगर मुख्य मार्ग पर स्थित राम महर बाजार में शनिवार रात चोरों ने दुस्साहसिक ढंग से एक रिहायशी मकान के कई ताले व वेलन काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना के बाद घर के लोग मुंबई से वापस आ रहे हैं। चोरी कितने की हुई है यह अभी स्पष्ट नही है ,किंतु फोन पर उन्होंने बताया कि बीस हजार की नकदी व तीन सौ ग्राम चांदी के सिक्के सहित लगभग डेढ़ लाख से अधिक के जेवर घर मे रखे थे। सोमवार को पहुंचने के बाद चोरी गए सामानों की और जानकारी मिलने का अनुमान है। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के राम महर बाजार में रमेश निषाद का मकान है। वह मुंबई में कस्टम विभाग से रिटायर हुए है। पत्नी बच्चे मुंबई में ही बिजनेस करते हैं। रमेश निषाद दस दिन पूर्व मुंबई बच्चों के पास चले गए थे। घर मे लोहे व लकड़ी के दो बहुत ही मजबूत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.