शाहजहांपुर, जनवरी 29 -- जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाने के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नई व्यवस्था लागू की है। सुबह 10 से 12 बजे तक चलने वाले जनता दर्शन में अब जिले के सभी संबंधित अधिकारी लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधे जोड़े जा रहे हैं। इससे शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई शुरू हो रही है और फरियादियों को त्वरित राहत मिल रही है। जिले में जनता दर्शन लंबे समय से शिकायत निस्तारण का प्रमुख माध्यम रहा है, लेकिन कई बार मामलों के लंबित रहने और विभागीय तालमेल की कमी के चलते समाधान में देरी होती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने लाइव वीसी आधारित प्रणाली की शुरुआत की है। नई व्यवस्था के तहत फरियादी कलेक्ट्रेट में अपनी समस्या सीधे डीएम के सामने रखते हैं, ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.