मथुरा, फरवरी 7 -- लघु उद्योग भारती मथुरा के जिलाध्यक्ष अंकित बंसल ने भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात कर स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने मंत्री को प्रस्तुत बजट 2026 को लेकर शुभकामनाएं दे हुए कहा कि बजट दूरगामी सोच के साथ भारत के विकास में सहयोगी होगा। साथ ही एमएसएमई के लिए अलग से 10 हजार करोड़ रुपए एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी देश में विकास के साथ साथ रोजगार के अनेकों अवसर पैदा करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...