अररिया, फरवरी 10 -- बड़हिया। लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर इन दिनों थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार की देर शाम की गई छापेमारी में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान नगर परिषद बड़हिया के वार्ड संख्या 10 निवासी नागेश्वर महतो के पुत्र मुकेश महतो के रूप में की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लूट के एक मामले में वारंटी है। जो लगातार फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.