गढ़वा, दिसम्बर 16 -- मझिआंव, प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंगलवार को थाना का निरीक्षण किया। उस दौरान डीएसपी नीरज कुमार भी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा अभिलेखों की जांच की गई। उन्होंने जेनरल डायरी, केस डायरी का निरीक्षण किया। उस दौरान उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन करने करने का निर्देश दिया। साथ ही वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व नियमित गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों पर निगरानी व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के आदेश भी दिये गए। पुलिस अधीक्षक के द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि फरियादियों से शालीन व्यवहार, महिलाओं और कमजोर वर्गों के प्रति संवेदनशीलता पर विशेष ध्यान रखें। साथ ही थाना में अनुशासन, साफ-सफाई, ड्यूटी पालन, थाना क्षेत्र में निरंत...