बदायूं, नवम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। लंदन में भारतीय सनातन संस्कृति का डंका बजाने के बाद जब वाटर वुमन शिप्रा पाठक भारत लौटीं तो दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उनका शानदार स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में एकत्रित सनातन प्रेमियों ने पुष्पवर्षा और गाजे-बाजे के साथ जय भारत, जय सनातन के नारों से एयरपोर्ट को गुंजायमान कर दिया। तीन दिन की विदेश यात्रा के दौरान शिप्रा पाठक ने लंदन में अपनी पुस्तक 'महाकुंभ' के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन किया। पुस्तक में उन्होंने कुंभ की दिव्यता, पंचतत्व संस्था की गतिविधियों और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को विस्तार से समझाया है। उन्होंने बताया कि वह पहले केवल 250 प्रतियां लेकर गई थीं, लेकिन वहां हजारों प्रतियों की मांग को देखते हुए और पुस्तकों की आपूर्ति का अनुरोध किया गया है। लंदन के दोनों सदनों में हिंदी मे...