प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद रॉयल्स और तमन्ना इंस्टीट्यूट की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन बेली अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भावना शर्मा ने किया। इस मौके पर इंस्टीट्यूट के 81 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। क्लब की ओर से रक्तदाताओं को उपहार भेंट किया गया। क्लब की अध्यक्ष अनरिता द्विवेदी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। रक्तदान में ऑप्टोमेट्री नर्सिंग और फिजियोथेरेपी के छात्रों का विशेष सहयोग रहा। अधीक्षक ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान करके किसी व्यक्ति के जीवन बचाया जा सकता है। इस मौके पर चेयरमैन संगीता सांवला, सचिव अलोशी अग्रवाल, देव प्रिया मुखर्जी, शालिनी तलवार, अंजलि अग्रवाल, शिप्रा, शिवानी, मंजुला, भारती, अंजू, महिमा मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.