जहानाबाद, दिसम्बर 29 -- अरवल, निज संवाददाता। जिला स्थित डॉक्टर बीआर अंबेडकर वाचनालय में रेल आंदोलन के मुख्य संयोजक मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में रेलवे संघर्ष समिति की बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें रेलवे संघर्ष समिति ने तय किया है कि जब तक अरवल जिले में रेल दौड़ने नहीं लगेगी तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मुख्य संयोजक ने कहा कि यह परियोजना लाखों जनता के जन संघर्ष का परिणाम है। रेल विभाग के द्वारा 30 सितंबर 2025 को 3606 करोड़ राशि देते हुए रेलवे लाइन बनाने का रास्ता प्रशस्त किया है जो जनता की जीत है। प्रथम फेज अनुग्रह नारायण रोड से औरंगाबाद तक 444 करोड़ राशि 26 जून 2024 को ही आदेश दिया जा चुका है। रेलवे संघर्ष समिति ने 3 वर्षों में रेलवे लाइन पूरा करने के लिए आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया। मनोज सिंह यादव ने कहा कि जब तक रेलवे ...