मैनपुरी, जनवरी 12 -- सांसद डिंपल यादव ने सोमवार को भाजपा पर बड़ा हमला किया। कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति करके नफरत फैला रहे भाजपा के लोग रेप करने वालों का माल्यार्पण करके स्वागत करते हैं। आरोप लगाया कि पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। मेरठ में दलित महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस किस तरह काम कर रही है ये भी पूरा प्रदेश देख रहा है। भाजपा पीडीए विरोधी है। सपा पीडीए के लिए लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया का पहला चरण पूरा हो गया है। बहुत वोट डिलीट किए गए हैं। ये जरूर है कि डिलीट वोटों की जांच हो और अब जो वोट कटने वाले हैं उनकी निगरानी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता गहराई से करें। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि दलित बेटी के साथ अप...