रांची, जनवरी 16 -- रांची, संवाददाता। रेडिशन ब्लू होटल, रांची की ओर से झारखंड की समृद्ध पाक संस्कृति और लोक परंपराओं को समर्पित झारखंड फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष उत्सव 17 से 25 जनवरी तक होटल के वॉटरफ्रंट रेस्टोरेंट में आयोजित होगा। फेस्टिवल के दौरान मेहमानों को झारखंड के पारंपरिक और स्थानीय स्वादों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। कुडरूम सोरबा, कुल्थी दाल, दुबकी-ढुस्का विद आलू काला चना की सब्जी, फूटकल साग, कटहल टाइटन, देसी मुर्गी झोर, खासी मांस, चिंगड़ी मच्छी, मड़ुआ की रोटी, गोंडली खीर और चावल की पिठा जैसे व्यंजन परोसे जाएंगे। फेस्टिवल हर दिन डिनर और विशेष रूप से रविवार ब्रंच के दौरान उपलब्ध रहेगा। कार्यक्रम में झारखंड के पारंपरिक लोकनृत्य की प्रस्तुति भी होगी, जबकि स्थल को झारखंडी थीम से सजाया जाएगा। प्रति व्यक्ति शुल्क 1...