मोतिहारी, फरवरी 14 -- मोतिहारी। सर्पदंश से बचाव और तुरंत इलाज के लिये जिला में एंटी वेनम बैंक खुलेगा। जिला अस्पताल को नोडल कार्यालय बनाया जाएगा। इसके इंचार्ज भी अलग होंगे। सातों दिन 24 घंटा एंटी वेनम इंजेक्शन उपलब्ध रहेगा। सदर अस्पताल से सभी सरकारी अस्पताल में डिमांड के अनुसार एंटी वेनम इंजेक्शन भेजा जाएगा। पहले से भी सभी सरकारी अस्पताल ने एंटी वेनम इंजेक्शन स्टॉक में रखा जाएगा। इंजेक्शन समाप्त होने से पहले सरकारी अस्पताल को डिमांड के अनुसार इंजेक्शन उपलब्ध करा दिया जाएगा। विशेष ट्रेनिंग की होगी व्यवस्था: मिली जानकारी के अनुसार यह योजना केंद्र सरकार की है। इसके लिए सरकारी अस्पताल को इस इंजेक्शन देने के लिए एक विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी कि सर्पदंश वाले मरीज को कब और कितना डोज दिया जाएगा। सर्पदंश की जांच सुविधा होगी उपलब्ध: बताते हैं कि सदर...