चंदौली, अगस्त 5 -- इलिया। राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की 139वीं जयंती सोमवार को किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर में कवि दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कवि मैथिली शरण गुप्त ने वर्ष 1912 में अपनी काव्य रचना भारत भारती से अंग्रेजी शासकों की नींव हिला दी। इसपर अंग्रेजों ने उनकी इस काव्य रचना पर बैन लगा दिया था। स्वर्णालता, मधुप, रसिकेंद्र भारती नित्यानंद उपनाम से रचना करने वाले इस महान कवि को हिंदी साहित्य में दद्दा के नाम से भी जाना जाता है। उन्हें महात्मा गांधी ने राष्ट्रकवि की उपाधि दी थी। इस दौरान कॉलेज की छात्राओं ने मां भारती वंदना, खेती किसानी पर आधारित गीत, कथक डांस, फोक डांस, नाटक हाय रे मोबाइल सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वहीं विद्यालय में आयोजित मेहंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.