लखीमपुरखीरी, मार्च 28 -- रामचंद्र यादव महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय मैलानी में हुआ। प्रथम सत्र का आरम्भ स्वयंसेवकों ने शिविर स्थल की साफ सफाई, प्रेरक व योगाभ्यास के साथ किया। इसके बाद स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों के बारे में प्राचार्य डा. राकेश यादव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घर और आस-पास के वातावरण को स्वच्छ और स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी हम सभी की है। इसके लिए सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास जिसमे शौचालय, आवास प्रमुख है। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान पर गौतमनगर वार्ड में एक जागरूकता रैली निकली और लोगों को स्वच्छ भारत मिशन के बारे में जागरूक किया। दूसरे सत्र के मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष निराला तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.