पिथौरागढ़, मार्च 9 -- तहसील परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित हुई। बीते दिवस आयोजित लोक अदालत की अध्यक्षता सिविल जज रजनीश मोहन ने की। इस दौरान पीठासीन अधिकारी ने दो आपराधिक मामले, एक एनआई एक्ट मामले के तहत कुल एक लाख रुपया वसूला गया। मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 17 मामलों के तहत 23 हजार रुपए की धनराशि जुर्माने के तौर पर वसूली गई। प्री लिटिगेशन के तहत एसबीआई गंगोलीहाट, राईआगर व बेरीनाग के कुल 17 मामलों में 10 लाख 13 हजार की धनराशि वसूली गई। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता जेएस देउपा, मनोज सिंह रावल, विजय पंत, पेशकार संजय कुमार पाठक, वरिष्ठ सहायक राजेंद्र सिंह ऐर,गौरव कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.