सहारनपुर, जनवरी 25 -- गंगोह। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर विभिन्न स्कूलों में शत प्रतिशत की शपथ दिलाई गई। लाला किशनचंद राजकीय स्नातकोतर महा विधालय व नामदेव पब्लिक स्कूल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में मतदाता की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों के महत्व तथा मतदान के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या रजनी राजपूत ने मतदाता शपथ दिलाई गई। शपथ के माध्यम से सभी ने यह संकल्प लिया कि वे लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे तथा अन्य नागरिकों को भी मतदान के प्रति जागरूक करेंगे।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.