कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला मुख्यालय में गुरुवार को रावण वध हुआ। राम ने जैसे ही तीर चलाया और पुतले में आग लग गई। जिला मुख्यालय जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान हो गया। धूमधाम से लोगों ने विजय दशमी पर्व मनाया। मुख्यालय में भव्य मेले का आयोजन किया गया था। रातभर मेले में चहल-पहल बनी रही। आकर्षक लाइटों से जिला मुख्यालय में जगमगाता रहा। गुरुवार की दोपहर को बड़ा शिवाला से राम दल पूरी शान के साथ निकला। विधि विधान से पूजा करने के बाद राम दल निकला। राम दल के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। इस दौरान जय श्रीराम का जय घोष होता रहा। डीजे बैंड की धुन पर युवक नाचते-गाते रहे। मुख्य चौराहा से होते हुए राम दल जिला अस्पताल तक पहुंचा। राम दल के साथ हनुमान, भारत माता, रावण की झांकिया भी थीं। नगर के लोगों ने रामदल पर पुष्प वर्षा की। जगह-जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.