रायबरेली, जनवरी 5 -- रायबरेली,संवाददाता। शिवगढ़ थाने में तैनात दीवान की बीते रविवार की शाम ड्यूटी के दौरान तबियत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। दीवान की अचानक हुई मौत की खबर से पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को दीवान को पुलिस लाइन परिसर में एएसपी के साथ पुलिस कर्मियों ने श्रद्वांजलि देकर गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सीतापुर जिले के सैदाना थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के रहने वाले मन्नीलाल शिवगढ़ थाने में दीवान के पद पर तैनात थे। बीते रविवार ड्यूटी के दौरान दीवान मन्नीलाल की अचानक तबियत बिगड़ने पर मौत हो गई। दीवान की अचानक हुई मौत की खबर से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में दीवान का शव पहुंचा। एएसपी संजीव सिन्हा के साथ पुलिस कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दिए जाने के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एएसपी ने दीवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.