गुमला, अप्रैल 7 -- रायडीह, प्रतिनिधि। रामनवमी पर रायडीह प्रखंड मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में भक्ति और उल्लास के साथ पर्व मनाया गया। जय श्रीराम और जय बजरंग बली के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। नवागढ़ पतराटोली में महाअष्टमी की रात पारंपरिक महावीरी जुलूस निकाला गया। जिसमें नगर भ्रमण करते श्रद्धालु शामिल हुए।रामनवमी पर नवागढ़, वासुदेवकोना, अरण्डा द्वारसेनी, सलकाया, कांसीर, केमटे समेत कई गांवों में पारंपरिक मेला व झंडा मिलान कार्यक्रम आयोजित किए गए। वासुदेवकोना में झंडा मिलान में नवागढ़ पतराटोली, डुमरटोली, बाजारडांड़, खिराखांड, भलमंडा, कुकुरसेप्टा, हरिनाछापर, डांड़टोली, गेतुपानी सहित कई गांवों के श्रद्धालु शामिल हुए।मेला डांड़ वासुदेवकोना में पारंपरिक नृत्य, गीत और खेल-करतब का प्रदर्शन किया गया। उत्कृष्ट झांकी और प्रदर्शन करने वाले प्रतिभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.