बदायूं, जनवरी 23 -- बदायूं, संवाददाता। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण एवं भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के तीन वर्ष पूर्ण होने पर सदर तहसील में स्थित मंदिर पर सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम समेत अन्य राजस्व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।तहसील परिसर स्थित मंदिर में गुरुवार को राम जन्मभूमि निर्माण व भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विधि-विधान से पूजन कर सुंदर कांड का पाठ किया गया। पाठ की समाप्ति पर उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर एसडीएम मोहित सिंह समेत सभी तहसील स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.