बक्सर, फरवरी 7 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिप्र। डीएम साहिला के निर्देश के आलोक में शनिवार को नगर परिषद की ओर से रामरेखा घाट पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नप अधिकारियों की टीम दल-बल और ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ रामरेखा घाट पहुंची। यह नजारा देख दुकानदारों को माजरा समझते तनिक देर नहीं लगा। लोग खुद से कराकट के छज्जे को खोलकर हटाने लगे। रामरेखा घाट मुख्य प्रवेश द्वार से घाट परिसर तक फुटपाथ पर कब्जा जमाने वाले दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों को समेटने लगे। वहीं स्थाई दुकानदार भी फुटपाथ तक लगाये समानों को हटाने लगे। नगर परिषद के कर्मियों ने सड़क पर अवैध अतिक्रमण हटाने के क्रम में बांस-बल्ले, लकड़ी की चौकी, तिरपाल सहित कई समान को जब्त किया। वहीं नगर परिषद के अधिकारियों ने वहां के ठेला, खोमचा व फुटपाथी दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण नहीं करने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.