फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर। शहर सहित दोआबा के विभिन्न नगरों व ग्रामीणांचलो में रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। जगह-जगह राम की भक्ति से सराबोर श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्राएं निकाली गई। वहीं रामनवमी के पावन अवसर पर दोआबा पूरी तरह भगवामय नजर आ रहा था। चारो ओर हर्ष उल्लास के साथ ही आस्था का माहौल देखने को मिला। राम भक्तों ने भव्यता और श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाया दोआबा में चारो ओर जय श्रीराम के जयद्योष गुंजायमान हो रहे थे। जिससे समूचा दोआबा राम के रंग में रंगा नजर आया। शहर के कालिकन मंदिर में समिति की ओर से रविवार दोपहर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दोपहर के 12 बजते ही घंटे घड़ियाल के साथ भगवान का दुग्धाभिषेक किया गया और उसके बाद पूजन हुआ। आरती संपन्न होते ही श्रीराम के जयकारे गूंज उठे। उपस्थित भक्तों के सैलाब मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.