बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- राधा-कृष्ण की शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब सुसज्जित पालकी पर सवार होकर भगवान ने किया नगर भ्रमण फोटो: राजगीर शोभा यात्रा: राजगीर में प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली गई शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु। राजगीर, निज संवाददाता। शहर के प्राचीन देवी स्थान मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा व प्राण प्रतिष्ठा समारोह के तहत गुरुवार को राधा-कृष्ण की प्रतिमा का भव्य नगर भ्रमण कराया गया। सुसज्जित पालकी पर विराजमान भगवान को श्रद्धालुओं ने कंधे पर उठाया और गाजे-बाजे के साथ शहर के प्रमुख मार्गों की परिक्रमा की। शोभायात्रा बड़ी संगत, थाना रोड, ब्रह्मकुंड और नौलखा मंदिर होते हुए वापस मंदिर लौटी। इस दौरान जय श्री राधे-कृष्ण के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। कथावाचक आचार्य दीनबंधु शरण जी महाराज ने बताया कि शुक्रवार को वैदिक मंत्...