बांदा, फरवरी 8 -- बांदा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का रविवार को बड़ोखर खुर्द ब्लाक परिसर में द्विवार्षिक अधिवेश व चुनाव कार्यक्रम हुआ। इसमें राज सिंह ने प्रतिद्वंदी रामहित कुशवाहा को 18 मतों से हराकर जीत हासिल की। तीसरे प्रत्याशी रामदेव को महज 21 वोट मिले। जिला महामंत्री पद में प्रदीप कुमार ने 103 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 249 वोट मिले। जबकि प्रतिद्वंदी दिनेश कुमार ने 146 व कमलेश कुमार ने 128 मत हासिल किए। कोषाध्यक्ष पद में संजय कुमार ने 280 वोट हासिल कर प्रतिद्वंदी जितेंद्र कुमार को 43 मतों से हराया। जितेंद्र को सिर्फ 237 वोट मिले। जिला संगठन मंत्री पद में प्रदीप कुमार 21 रनों से विजयी हुए। उन्होंने प्रतिद्वंदी राजबहादुर को हराया। प्रदीप को 270 तथा राजबहादुर को 249 वोट मिले। 16 मत अवैध रहे। जिला सं...